फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   First BDC, then Block Chief-After MLA, became District President

Deoria News: पहले बीडीसी, फिर ब्लॉक प्रमुख-विधायक के बाद जिलाध्यक्ष बने

Thu, 28 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
First BDC, then Block Chief-After MLA, became District President
भाजपा के नामित जिलाध्यक्ष काली प्रसाद
देवरिया। भाजपा संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता पूर्व विधायक काली प्रसाद को देवरिया का नया जिलाध्यक्ष बनाकर अपनी मंशा साफ कर दी है। साथ ही, संगठन प्रमुख के तौर पर अनुसूचित समुदाय को भी भागीदारी देकर आने वाले चुनाव में सबको साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

गांव के चुनाव से राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत करने वाले काली प्रसाद ने पहला चुनाव क्षेत्र पंचायत सदस्य के तौर पर लड़ा और फिर ब्लॉक प्रमुख और विधायक भी बने। पिछले चुनाव में सीटिंग एमएलए के तौर पर उनका टिकट कटने के बाद भी वे संगठन के लिए पूरी तन्मयता से जुड़े रहे, जिसका लाभ उन्हें मिला।
विज्ञापन

भागलपुर ब्लॉक के देवकली गांव निवासी काली प्रसाद ने वर्ष 1995 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर जीता।
अगले साल वर्ष 1996 में भागलपुर ब्लॉक से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर ब्लॉक प्रमुख चुने गए। वर्ष 2000 से 2005 तक दोबारा क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। इसके बाद वर्ष 2005 से 2010 तक जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2006 से 2011 तक जिला योजना समिति देवरिया के सदस्य भी रहे। संगठन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।
वर्ष 2009 से 2012 तक भाजपा के जिला मंत्री रहे और वर्ष 2013 में पार्टी के प्रदेश परिषद सदस्य की जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद वर्ष 2017 से 2019 तक फिर भाजपा जिला मंत्री रहे। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर की जिम्मेदारी भी मिली। वह संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित भी हैं।
वर्ष 2017 से 2022 तक वह सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक रहे। वर्तमान में वह भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed