फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   firing on CC Road in evening at deoria

Deoria Crime: देवरिया शहर में सीसी रोड पर सरेशाम मनबढ़ों ने की फायरिंग, मामूली बात को लेकर हुई थी बहस

Sat, 12 Aug 2023 02:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 12 Aug 2023 02:22 PM IST
सार

महिला पीजी काॅलेज के पास करीब आठ दस की संख्या में रामनाथ देवरिया और उमानगर के युवक बाइक से पहुंचे थे। इसी दौरान दोनोंं पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। एक पक्ष दूसरे पक्ष से हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी बीच एक युवक ने असलहे से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
firing on CC Road in evening at deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

देवरिया शहर के सीसी रोड पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार मनबढ़ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े पर बाइक सवार युवक फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शाम को करीब साढ़े सात बजे महिला पीजी काॅलेज के पास करीब आठ दस की संख्या में रामनाथ देवरिया और उमानगर के युवक बाइक से पहुंचे थे। इसी दौरान दोनोंं पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। एक पक्ष दूसरे पक्ष से हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी बीच एक युवक ने असलहे से फायरिंग कर दी। इसके कारण अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दौड़ लिया तो फायरिंग करने वाला युवक भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ ने बताया कि अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मनबढ़ों की पहचान की जा रही है। अगर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की बात सामने आती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed