{"_id":"6553ce427471c1aa4809ceb5","slug":"firing-in-the-fight-when-the-pistol-bullet-missed-the-youths-head-was-hit-with-the-butt-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12831-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में फायरिंग, पिस्टल की गोली मिस हुई तो बट से युवकों का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में फायरिंग, पिस्टल की गोली मिस हुई तो बट से युवकों का फोड़ा सिर
विज्ञापन
-मारपीट करने वाले एक युवक की पिस्टल छीनकर लोगों ने होमगार्ड को दी
-पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, लवरछी के रहने वाले हैं युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के मुख्य चौक पर आपसी विवाद में सोमवार की रात कुछ युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली मिस हो गई तो युवकों ने दो युवकों की पिस्टल के बट से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद भाग रहे युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई की, और पिस्टल छीनकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को सौंप दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बरहज नगर के गौरा के रहने वाले राज सोनकर (25) और भैया बिजौली गांव के आदित्य सिंह (24) बाजार के मुख्य सड़क की एक दुकान पर सोमवार की रात करीब 9 बजे सामान खरीदकर मुख्य चौक की तरफ जा रहे थे। अचानक वहां बाइक सवार पांच युवक पहुंचे और दोनों युवकों की पिटाई करने लगे। एक युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली मिस होने की वजह से किसी को नहीं लगी। युवक ने पिस्टल की बट मारकर दोनों युवकों का सिर फोड़ दिया।
मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से दोनों घायलों ने युवक से पिस्टल छीन ली और चौक पर तैनात होमगार्ड को सौंप दी। बस स्टेशन की तरफ भाग रहे तीनों युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई की। बाकी दो युवक भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवक को हिरासत में ले लिया और घायलों को सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया, जहां घायल राज सोनकर और आदित्य सिंह का इलाज हुआ। इस घटना से बाजार के मुख्य चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की माने तो कुछ माह पहले गौरा और लवरछी गांव के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर लवरछी गांव के युवकों ने दोनों युवकों की पिटाई की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया पूर्व में युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर लवरछी के युवकों ने मारपीट की है। तहरीर के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।