फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fireing

दोस्त बताकर घर बुलाया और मार दी गोली

Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
fireing
एकौना(देवरिया)। खोपा गांव में बाइक से आए तीन युवकों ने खुद को गांव निवासी युवक का दोस्त बताकर घर बुला और गोली मार दी। घटना से गांव में दहशत है। घटना रविवार की शाम चार बजे की है।
विज्ञापन

खोपा के सुबाष यादव का बेटा अक्षय (22) क्रिकेट खेलने गया था। इसी बीच तीन युवक घर पहुंचे और से अक्षय की मां से अक्षय दोस्त बताते हुए उसके बारे में पूछा। बुलाने की बात कहने पर मां ने मोबाइल से अक्षय को घर पर आए युवकों से मिलने के लिए बुलाया। अक्षय के घर पहुंचने से पहले ही तीनों गांव के चौराहे पर पहुंच गए। बकौल अक्षय वह कुछ खा रहा था कि तीनों दोबारा घर पहुंचे। उससे बात करते हुए पुलिया के समीप ले गए। उनमें से एक ने पिस्टल निकाल ली। यह देखकर वह भागने लगा। इसी बीच उस पर गोली चला दी गई। उसे गांव वाले सीएचसी रुद्रपुर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर अस्पताल में एकौना और रुद्रपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। सीओ दिनेश कुमार यादव ने युवक से घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। घायल युवक बदमाशों को पहचान नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed