फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in hut old woman burnt

Deoria News: झोपड़ी में लगी आग, बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत

Thu, 02 May 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
fire in hut old woman burnt
फोटो समाचार........
विज्ञापन

गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम पथरहट में एक झोपड़ी में लगी आग
आग बुझाने व वृद्धा को बचाने के क्रम में दो आंशिक रूप से झुलसे
आठ बकरियों और एक गाय की जलने से हुई मौत, घर का सारा सामान जलकर राख
रास्ता नहीं होने के चलते मौके तक नहीं पहुंच सकी दमकल की गाड़ी
ग्रामीणों ने पंपिंग सेट के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम पथरहट में संदिग्ध परिस्थिति में एक झोपड़ी में बुधवार को आग लग गई। आग लगने की घटना में एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में दो लोग आंशिक रूप से झुलस गए। घटना में आठ बकरियां व एक गाय की जलकर मौत हो गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
रास्ता नहीं होने के चलते फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने पर पंपिंग सेट के माध्यम से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने पीड़ित से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में डंठल जलाने के कारण घर में आग लगी है। जिलाधिकारी ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

पथरहट गांव निवासी बांसदेव का घर गांव की आबादी से थोड़ी दूरी पर स्थित है। पक्के मकान के आगे झोपड़ी बनी हुई है। जहां उनका पूरा परिवार रहता है। बुधवार की दोपहर में मकान के आगे स्थित झोपड़ी में आग लग गई। उस समय बीमार गुलाबी देवी (75) पत्नी बांसदेव, रुमाली देवी (40) व खुशबू (15) वर्ष ही घर पर थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग व बीमार होने के कारण गुलाबी देवी मौके से भाग न सकीं। गुलाबी देवी की झुलसने से मौत हो गई। वहीं, रुमाली देवी व खुशबू घर से भाग निकलीं। वे भी आंशिक रूप से झुलस गईं। इनका सीएचसी गौरी बाजार में इलाज कराया गया। इस घटना में एक गाय व आठ बकरियां जलकर मर गईं। घर में रखा अनाज, कपड़ा सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस बीच मौके पर अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंचे एवं पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया।

रास्ता नहीं होने के चलते नहीं जा सकी दमकल की गाड़ी
ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर भी पहुंची भी, लेकिन रास्ता न होने के कारण दमकल की गाड़ियां घर तक ना जा सकीं। आसपास कोई और झोपड़ी या मकान न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


डीएम व एसपी ने पीड़ितों से मिलकर ली घटना की जानकारी
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से बात करने के बाद हर संभव राहत प्रदान करने का मातहतों को निर्देश दिए। पीड़ित द्वारा बताया गया कि कुछ किसानों द्वारा डंठल जलाने के कारण उनके घर में आग लगी। इस पर जिलाधिकारी ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed