{"_id":"65cbd8ef3ef02268fb0db8a7","slug":"fire-in-csc-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-119261-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शॉर्ट सर्किट से सहज जनसेवा केंद्र में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शॉर्ट सर्किट से सहज जनसेवा केंद्र में लगी आग
Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार।
छह कंप्यूटर और अन्य उपकरणों समेत पांच लाख रुपये का सामान जला
नगर के पश्चिमी बाईपास पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र में सोमवार रात एक बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे छह कंप्यूटर और अन्य उपकरणों समेत पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। गश्त पर निकली पुलिस ने दुकान में लगी आग देखकर बुझाने का प्रयास किया। तब तक सारा सामान जल चुका था।
पिड़रा गांव के रहने वाले प्रभात कुमार सिंह के नगर के पश्चिमी बाईपास पर सिंह इंफॉर्मेशन सीएससी सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस गश्त पर निकली थी। दुकान से आग की लपटें निकलते देखकर पुलिस रुक गई। पुलिस शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने में जुट गई। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने की घटना देखकर दुकानदारों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना लोगों ने दुकानदार को दी।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार, सीएससी के अंदर का डेस्क्टॉप, लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, सीसीटीवी कैमरा, बिजली मीटर समेत पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।