फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire broke out in the hut due to spark of gaze, wife died, husband serious

Deoria News: घूरे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग पत्नी की मौत, पति गंभीर

Thu, 15 Jun 2023 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the hut due to spark of gaze, wife died, husband serious
खामपार बाजार के टोला दलित बस्ती में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।संवाद
खामपार थाना क्षे के बाजार टोला की दलित बस्ती में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के बाजार टोला की दलित बस्ती में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे घूरे की चिंगारी से अचानक लगी आग से जलकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं पांच झोपड़ी और उसमें रखा सामान जल गया। महिला को बचाने में पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मच्छर भगाने के लिए झोपड़ी के पास धुआं किया गया था। हवा की वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई।


ग्राम पंचायत खामपार बाजार टोला की दलित बस्ती में शिव अवतार पासवान की झोपड़ी में शाम को घूरे से उठी चिंगारी ने आग पकड़ लिया। देखते-देखते आग तेजी से फैली और उसकी अन्य तीन झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद पप्पू प्रसाद की झोपड़ी तक आग फैल गई। शिव अतार की एक झोपड़ी में उसकी 70 वर्षीय पत्नी शांति देवी सोई थीं। आग देखकर शिव अवतार पत्नी को बचाने झोपड़ी में घुसे, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। इस दौरान वह भी झुलस गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। उधर लपट देखकर ग्रामीण पहुंचे और पास स्थित पंपिंग सेटों को चलाकर आग बुझाया। सूचना मिलने पर थोड़ी देर में अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। थानाध्यक्ष नंंदा प्रसाद ने बताया कि आग की घटना में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed