Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   200 registrations in 48 hours... a slow start for the digital campaign

Deoria News: 48 घंटे में 200 पंजीकरण... डिजिटल अभियान का धीमी शुरुआत

Thu, 19 Nov 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
200 registrations in 48 hours... a slow start for the digital campaign
बरहज में स्व-गणना करतीं पालिकाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। शासन की ओर से शुरू कराए गए स्वगणना अभियान पर सर्वर की सुस्ती और धीमे इंटरनेट का असर पड़ रहा है। डिजिटल प्लेटफार्म पर तकनीकी दिक्कतों से पिछले 48 घंटे में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर करीब 200 लोग ही स्वगणना कर सके हैं।
नगर पालिका गौरा-बरहज और तहसील क्षेत्र में अभियान के तहत लोग ऑनलाइन स्वगणना कर रहे हैं। मंगलवार को नगर क्षेत्र में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में 55 लोगों ने प्रक्रिया पूरी की। बुधवार को नगर क्षेत्र में करीब 30 और ग्रामीण क्षेत्र में 51 लोगों ने स्वगणना की।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, लोगों में जागरूकता की कमी भी अभियान की धीमी प्रगति की एक वजह है। स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
इसके बाद एक दिसंबर से तहसील क्षेत्र में 592 प्रगणक गांवों में घर-घर पहुंचेंगे। वे उन परिवार की गणना करेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन स्वगणना नहीं की है। साथ ही, पहले से स्व-गणना कर चुके लोगों के दर्ज विवरण का सत्यापन भी करेंगे। लोगों का कहना है कि स्वगणन के दाैरान सर्वर की तकनीकी दिक्कतों से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed