{"_id":"69dfe0c0d8bd0c0c05026627","slug":"fir-lodged-in-fatehpur-village-theft-case-deoria-news-c-208-1-deo1022-179472-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फतेहपुर गांव में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फतेहपुर गांव में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के फतेहपुर गांव में रविवार की रात कमरे का ताला तोड़कर नकदी और गहनें चोरी की गई थी। मामले में पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव निवासी रामसकल प्रसाद देवरिया में काम करते हैं। रविवार की शाम वह काम के सिलसिले में देवरिया गए और रात में वही रुक गए। घर पर उनकी पत्नी मीरा देवी, बच्चे और भाभी मौजूद थीं। गर्मी के चलते दोनों महिलाएं बच्चों के साथ भोजन के उपरांत कमरों का ताला बंद कर आंगन में खाट बिछाकर सो गईं। रात में अज्ञात चोर किसी तरह घर में घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर 26 हजार नकदी और पांच लाख का गहना उड़ा दिए। मामले में मीरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद