{"_id":"6941a8ab4798f84d3801a994","slug":"fir-lodged-against-accused-of-sexually-abusing-a-minor-child-deoria-news-c-208-1-deo1010-170211-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नाबालिग बच्चे से यौन शोषण के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नाबालिग बच्चे से यौन शोषण के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 17 Dec 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर के पुजारी द्वारा सात वर्षीय बच्चे से यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सोमवार की शाम आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और नाबालिग से यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। सोमवार की देर शाम पुलिस ने परिजन की तहरीर पर आरोपी बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के कुरमहा गांव निवासी रमेशचंद्र पुरी पर पॉस्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में एसओ विशाल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।