फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fir in ara machine fire worker died

Deoria News: आरा मशीन व भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायरकर्मी की आग बुझाने के दौरान मौत

Thu, 16 May 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
fir in ara machine fire worker died
नौतन में धूं-धूं कर जलता आरा मशीन व दो मंजिली इमारत। स्त्रोत ग्रामीण
फोटो समाचार........
विज्ञापन

देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाने से सटे बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना मुख्यालय मामला
आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मी की घटनास्थल पर हुई मौत
दो मंजिला भवन ध्वस्त, तकरीबन आठ घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
फायर ब्रिगेड वाहन का पानी नहीं खत्म हुआ होता तो कई की जाती जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। जिले के श्रीरामपुर थाने से सटे बिहार प्रांत के सिवान जिले के नौतन थाना मुख्यालय स्थित आरा मशीन संचालक एवं फर्नीचर व्यवसायी पप्पू प्रसाद की दुकान व मकान में मंगलवार की रात में शार्ट सर्किट से आग लग गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जगे और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। आग का विकराल रूप देख जिला प्रशासन को सूचना दी गई।
बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की छोटी व बड़ी गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। तब तक पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी आग से दुकान के ऊपर बना दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इसके चपेट में आने से एक फायर ब्रिगेड कर्मी उसके नीचे दबकर घायल हो गया। किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृत दमकल कर्मी की पहचान बिहार प्रांत के भागलपुर जिले के त्रिपैठी थाने के सलेमपुर निवासी रविकांत मंडल पुत्र अवधेश मंडल के रूप में हुई। पप्पू प्रसाद के ध्वस्त मकान ने बगल के रामाशंकर प्रसाद तथा संतोष प्रसाद के मकान को अपनी जद में ले लिया और दोनों के मकान भी ध्वस्त हो गए। आग से ध्वस्त हुए तीनों मकानों की क्षति का अंदाजा करोड़ों में लगाया जा रहा है। पप्पू प्रसाद की दुकान एवं मकान में कुछ भी बचा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के सहयोग से करीब आठ घंटे बाद आग बुझाने में लोग सफल हुए। आग लगने की सूचना पर मैरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान के अलावा नौतन, मैरवा थाने की पुलिस मौके पर मुस्तैद दिखी। मौके पर स्थानीय अंचलाधिकारी शशि कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना भी मौजूद रहीं।

भीड़ को देखते हुए गोपालगंज के कुचायकोट-मैरवा मुख्य मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग
घटना की सूचना पर आसपास के लोगों के साथ विभिन्न गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। संभावित खतरे एवं आग बुझाने में उत्पन्न हो रहे व्यवधान को देखते हुए पुलिस को गोपालगंज के कुचायकोट-मैरवा मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग करनी पड़ी। लोगों को बाईपास सड़क से होकर जाने की हिदायत दी गई।

फायर ब्रिगेड का पानी हुआ खत्म
आग बुझाने में दमकल कर्मियों के साथ-साथ आसपास लोग भी लगे हुए थे। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित थी। इसी बीच फायर ब्रिगेड वाहन का पानी खत्म हो गया। वाहन को घुमाकर पानी भरने के लिए भेजा जा रहा था। वाहन के पास मौजूद भीड़ इधर-उधर हो गई। जैसे ही वाहन कुछ दूर आगे पहुंचा अचानक दो मंजिला भवन ध्वस्त होकर गिर गया। इसकी चपेट में एक दमकल कर्मी आ गया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अगर फायर ब्रिगेड वाहन का पानी खत्म नहीं हुआ होता तो लोग वाहन के पास ही जमे रहते और आग बुझाने का कार्य होता रहता। ऐसे में कई लोग ध्वस्त भवन की चपेट में आ जाते और स्थिति भयावह होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed