{"_id":"6a2da264578b6383ef0efe31","slug":"fir-against-five-accused-in-fraud-case-deoria-news-c-208-1-deo1035-184428-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धोखाधड़ी के मामले में पांच आरोपियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धोखाधड़ी के मामले में पांच आरोपियों पर प्राथमिकी
Sun, 14 Jun 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने का मामला
तरकुलवा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों विजय, अजय, राकेश निवासी पथरदेवा और आर्यन मोदी व हरिकेश विश्वकर्मा निवासी देवरिया खास थाना कोतवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम पथरदेवा निवासी व वर्तमान पता थाना क्षेत्र पुरानी बस्ती, मोहल्ला सुर्तीहट्टा निवासी संजय कुमार ने तहरीर में बताया कि उनकी पुस्तैनी जमीन है, जिसे उनके चाचा स्व. मोतीलाल ने 17 दिसंबर 1958 को बैनामा कराया था। वर्तमान में वे और उनके चाचा के लड़के काबिज हैं। पीड़ित ने बताया है कि आरोपी पथरदेवा के परमा, विजय, अजय व राजेश ने मिलकर आर्यन माेदी, हरिकेश विश्वकर्मा के साथ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक मई 2024 को विजय, अजय और राकेश को लाभ पहुंचाने के लिए एक जाली व फर्जी बैनामा परमा ने कर दिया।
आरोप है कि, फर्जी बैनामे के दस्तावेज पर देवरिया खास उमानगर के रहने वाले आर्यन मोदी व हरिकेश गवाह बन गए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वे उक्त कूटरचित बैनामे के बारे में पूछताछ करने गए तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय, अजय, राकेश निवासी पथरदेवा और आर्यन मोदी व हरिकेश विश्वकर्मा निवासी देवरिया खास थाना कोतवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।