फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   finanace company manager died in accident

हादसे में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत

Wed, 10 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
finanace company manager died in accident
हादसे में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू के शेरवां बभनौली मोड़ के समीप हुआ हादसा
पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली मोड़ के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 32 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर तड़प रहे युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा टोला कुसुमा निवासी सर्वेश पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक और मृतक का बैग कब्जे में ले लिया है।

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा निवासी राजेंद्र पांडेय के पुत्र सर्वेश पांडेय एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर जिला महराजगंज के सिसवा में तैनात थे। घर पर आयोजित होने वाले मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए वह बुधवार को वहां से बाइक से आ रहे थे। अभी वह देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू चौराहे से महज एक किलोमीटर आगे ही पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक लिए सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। उधर, जैसे ही परिजनों को दुर्घटना की जानकारी मिली, परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी निरमा पांडेय एवं तीनों बच्चे पलक पांडेय (12), उमंग पांडेय (8) एवं नमन पांडेय (4) वर्ष का रोते-रोते बुरा हाल है। उन्हें रोते देखकर ग्रामीणों की भी आंखें भर्र आइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed