फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fill doctors vacan seats

संविदा पर तत्काल भरें चिकित्सकों के पद : डिप्टी सीएम

Thu, 29 Sep 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
fill doctors vacan seats
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विकास भवन के गाँधी सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्? - फोटो : DEORIA
संविदा पर तत्काल भरें चिकित्सकों के पद : डिप्टी सीएम
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विकास भवन के गांधी सभागार में की समीक्षा बैठक
कहा-जनपद में पर्यटन सर्किट का किया जाए विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। उन्होंने विकास भवन के गांधी सभागार में समीक्षा बैठक में जिले में चिकित्सकों के रिक्त पदों को संविदा के आधार पर तत्काल भरने के निर्देश सीएमओ को दिए।
जनपद में 206 चिकित्सकों के चिकित्सकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 137 स्थायी चिकित्सक एवं 52 संविदा चिकित्सक कार्यरत हैं। उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं सभी एसीएमओ को भी मरीजों को देखने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ वेलनेस सेंटर में संजीवनी एप के माध्यम से टेलीमेडिसिन सेवा को प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए। कहा कि संजीवनी एप के माध्यम से देवरिया के व्यक्ति प्रदेश व देश के विख्यात चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड बनाने की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आशा प्रतिदिन 20 से 25 आयुष्मान कार्ड बनावाएं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में शुगर, रैबीज व टिटनेस सहित अन्य सभी ऐसी दवाओं की समय से खरीद की जाए, जिनका स्टॉक कम है। साथ ही गौरी बाजार सीएचसी को बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने जिले में पर्यटन सर्किट विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देवरहा बाबा आश्रम, दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर एवं शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक को पर्यटन मानचित्र पर लाने की योजना बनाई जाए।
ओडीओपी योजना की समीक्षा में कहा कि जनपद में एक ओडीओपी उत्पादों को समर्पित व्यवसायिक केंद्र स्थापित किया जाए, ताकि लोग ओडीओपी उत्पादों को एक छत के नीचे खरीद सकें। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लोकल फॉल्ट को समय से दुरुस्त किया जाए। साथ ही निर्धारित अवधि में खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने खतरनाक तरीके से लटके बिजली के तारों को चिह्नित कर शीघ्र ही बदलने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। बताया गया कि इस समय जनपद के 41 गोआश्रय स्थलों में 3517 गोवंश संरक्षित हैं। 2,87,886 गोवंशों की ईयर टैगिंग हो चुकी है। उन्होंने जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, अमृत सरोवर योजना, सामूहिक विवाह योजना, वृद्धापेंशन योजना, टैबलेट वितरण, व्यक्तिगत शौचालय, सामूहिक शौचालय, खाद्यान्न वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने सभी योजनाओं को शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने पुलिस लाइंस स्थित निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मृति द्वार पर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वह वार्ड नंबर दो मलिन बस्ती भटवलिया पहुंचे, जहां लोगों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के मिल रहे लाभों की हकीकत जानी। उन्होंने साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. राजेश झा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एएन वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed