फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting over trivial issue in three villages, case registered against 18 people

Deoria News: तीन गांवों में मामूली बात को लेकर मारपीट, 18 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fighting over trivial issue in three villages, case registered against 18 people
--कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। दीपावली त्योहार में साफ-सफाई व अन्य बातों को लेकर तीन गांवों में मारपीट हो गई। शिकायत पर पुलिस ने 18 लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
भटनी के पड़ौली गांव में सोमवार सुबह सचिन कुमार यादव दरवाजे पर सफाई कर रहे थे। किसी बात पर उनकी पड़ोसी विनय यादव से बहस हो गई। इसे लेकर विनय और चकउर फकीर गांव निवासी सतीश यादव ने सचिन की पिटाई कर दी। वहीं दूसरी ओर बनकटा तिवारी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसी दौरान एक युवक ने रॉड से पीड़ित की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। इसके अलावा बलुआ अफगान गांव में दीपावली में साफ-सफाई को लेकर रामआसरे और रामकेश्वर के परिवार के बीच मारपीट हो गया। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले में इंद्रावती देवी, अभिमन्यु यादव, पुष्पा, विनय यादव, सतीश यादव, चंदन, बृजेश, सचिन, रंजीत, गोलू, किसमती देवी, इंदुदेवी, गुड्डी देवी, हरिनाथ प्रसाद, किरन आदि पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि दिवाली में छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट हुई थी। 18 आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed