फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting over dispute over taking the side of a vehicle

Deoria News: वाहन से साइड लेने के विवाद में मारपीट

Fri, 21 Feb 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fighting over dispute over taking the side of a vehicle
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के पडरी चौराहे पर मारपीट का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ मनबढ़ युवक मारपीट करते नजर आ रहे है। इस दौरान कुछ लोग पीट रहे युवक को बचाने का भी प्रयास कर रहे हैं। इधर सरेरा मारपीट की घटना के चलते कुछ देर लिए आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मारपीट करने वाले आरोपी फरार हो गए। क्षेत्र के पड़री चौराहे पर ट्रक से साइड लेने में एक युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़री गांव के कुछ मनबढ़ युवक ट्रक वाले से कहासुनी करने लगे। देखते देखते कहासुनी के बाद मारपीट शुरु हो गई। आधा दर्जन से अधिक युवक एक युवक की पिटाई करने लगे। इसी बीच किसी ने सरेराह हो रही इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह देख मारपीट कर रहे आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed