{"_id":"66f06ee2787dc0aa240b4314","slug":"fighting-and-stone-pelting-over-placing-bricks-on-public-road-deoria-news-c-208-1-deo1004-135909-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सार्वजनिक मार्ग पर ईंट रखने को लेकर मारपीट और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सार्वजनिक मार्ग पर ईंट रखने को लेकर मारपीट और पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मां बेटी घायल, खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझगावा गांव का मामला, पुलिस ने दो का शांतिभंग में किया चालान
- एसओ बोलें तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मझगावा गांव में रविवार को सार्वजनिक मार्ग पर ईंट रखकर मार्ग अवरूद्ध करने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान हुए पथराव में मां और बेटी घायल हो गईं। दोनों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक का शांतिभंग में चालान किया है।
एक पक्ष का आरोप है कि सुबह के बाद फिर दोपहर में भी मारपीट कर युवती को घायल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझगावा गांव निवासी रामबचन कन्नौजिया और देवी शरण शर्मा के परिवार के बीच सात साल से रास्ते को लेकर विवाद है। आरोप है कि रविवार को सार्वजनिक मार्ग पर देवी शरण पक्ष ने ईंट रखकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। रामबचन पक्ष ने जब विरोध किया तो पथराव शुरू हो गया। इसमें राबड़ी देवी घायल हो गईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। थाने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, आरोप है कि दोपहर बाद फिर से देवी शरण पक्ष मार्ग पर लकड़ी रखने लगा। इस पर सुंदरी कन्नौजिया ने विरोध किया तो उसके ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक लोगों का चालान किया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची थी। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।