फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight over ride sharing, seven injured, four in custody

Deoria News: सवारी भरने को लेकर मारपीट, सात घायल, चार हिरासत में

Wed, 04 Oct 2023 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Fight over ride sharing, seven injured, four in custody
सलेमपुर। सोहनाग रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास सड़क किनारे एक ऑटो को खड़ा कर सवारी उतारते समय बोलेरो सवार युवकों ने ऑटो चालक पर हमला कर दिया। शोर शराब सुनकर आसपास के दुकानदार बीच बचाव करने पहुंचे। पर, मामला ज्यादा बिगड़ गया। दोनों तरफ से हुए चले लाठी-डंडे में सात लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहीं दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक दुकानदार सहित चार को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मधवापुर गांव निवासी सुमंत पांडेय का सोहनाग रोड एचडीएफसी बैंक के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे उनके दुकान के सामने से गुजर रहे चालक ने सड़क किनारे अपनी ऑटो रोककर सवारी उतरने लगा। इसी बीच बरठा चौराहे के तरफ से आ रहे बोलेरो सवार युवकों ने ऑटो चालक को गालियां दी। ऑटो चालक ने विरोध किया तो उसकी ऑटो सड़क पर पलट दिया और चालक की पिटाई करने लगे। यह देख दुकानदार सुमन पांडेय बीच बचाव करने पहुंच गए। यह बात मनबढ़ों को नगवारा लगी और दुकानदार सुमन पांडेय पर हमाला बोल दिया। दुकानदार को घिरा देख बगल के दुकानदार वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर निवासी कुंजी बिहारी मिश्रा व टीचर्स कॉलोनी वार्ड निवासी आशुतोष मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ इन पर भी हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी में भी हुई हाथापाई
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर इलाज हो रहा था। इसी बीच दोनों तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हाथापाई शुरू हो गए। जिसमें दूसरे पक्ष के बभनौली गांव निवासी विकास यादव, चंद्रभान, शेरू यादव, राजेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ मौका से भाग निकले। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों पक्ष से दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि मारपीट के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed