फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight over applying color, injured girl dies in Deoria

त्योहार के दिन घर से उठी अर्थी: रिश्ते में चाची को रंग लगाना पड़ा भारी- मारपीट, घायल किशोरी की हुई मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
सार

परिजनों के अनुसार रामदवन के परिवार का एक शख्स अपनी चाची को रंग लगा रहा था, जिसे देख रामहरी के परिवार के लोगों ने रंग लगाने से मना किया, जिससे विवाद हो गया। मारपीट में घायल मनीषा को बरहज सीएचसी और महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां शनिवार की भोर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Fight over applying color, injured girl dies in Deoria
मृतका मनीषा की फाइल फोटोे और घर के बाद जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरहज क्षेत्र के लबकनी बासु गांव निवासिनी और 11वीं की छात्रा मनीषा पुत्री रामहरी की शनिवार की भोर में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। परिजनों ने थाने पहुंच पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व पड़ोसी से कहासुनी और मारपीट हो गया था। जिसमें मनीषा गंभीर रुप से घायल हो गई थी। लबकनी बासु गांव निवासी रामहरी और रामदवन के परिवार से 11 मार्च की शाम कहासुनी और मारपीट हो गई। परिजनों के अनुसार रामदवन के परिवार का एक शख्स अपनी चाची को रंग लगा रहा था, जिसे देख रामहरी के परिवार के लोगों ने रंग लगाने से मना किया, जिससे विवाद हो गया।
विज्ञापन


मारपीट में घायल मनीषा को बरहज सीएचसी और महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां शनिवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर भाई अभिमन्यु, अक्षय और मनीष का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पिता रामहरी बदहवास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव लेकर गांव आ गये। जो थाने पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराये। घटना को लेकर लोग हतप्रभ हैं। मनीषा के मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed