फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight in two villages, seven people injured

Deoria News: दो गांवों में मारपीट, सात लोग घायल

Sun, 13 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fight in two villages, seven people injured
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप-प्रत्यारोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो गांवों में मारपीट का मामला सामने आया है। दो दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजवाया। दो की हालात गंभीर देख डाॅक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

महुई श्रीकांत गांव निवासी रासमनी देवी पत्नी रामेश्वर विश्वकर्मा का आरोप है कि उनके हिस्से के मकान पर छोटे देवर ने कब्जा जमा रखा है। शुक्रवार की रात देवर मकान में तोड़फोड़ करने लगा। मना करने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसे, पति रामेश्वर विश्वकर्मा, बेटे आदित्य विश्वकर्मा और देवर कन्हैया लाल को मारपीट कर घायल कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन

दूसरी मारपीट की घटना खखड़ी गांव की है। आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के जितेन्द्र चौहान का कहना है कि वह ठेकेदारी का काम करते है। शुक्रवार की शाम को कुछ मजदूर दरवाजे पर रुपये मांगने पहुंचे थे। पत्नी सरोज देवी से मजदूरों को रुपये देने के लिए मांगा। पत्नी ने रुपये नहीं दिए। वह पत्नी को अपशब्द कहने लगे। पड़ोसी कंचन देवी पत्नी विसर्जन उसे अपने ऊपर लेकर मुझसे उलझ गई। शनिवार की सुबह फिर से उसी बात पर कंचन अपशब्द कहते हुए लोहे की राॅड हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। फिर वह पत्नी सरोज देवी से विवाद करते हुए मारपीट करने लगी। दोनों चोटिल हो गईं। कंचन देवी का भी सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में हुई मारपीट में मौके पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed