फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight in private hospital for getting injection

Deoria News: इंजेक्शन लगवाने के लिए निजी अस्पताल में मारपीट

Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fight in private hospital for getting injection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के न्यू काॅलोनी स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार की रात को इंजेक्शन लगवाने के लिए तीमारदार और अस्पताल के वर्कर के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि तीमारदार ने फोन कर जानने वालों को बुला लिया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर पिटाई की। पुलिस इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, न्यू काॅलोनी में योगेश्वर सेवा हॉस्पिटल है। मंगलवार की रात को पंकज मद्धेशिया किसी को लेकर इलाज कराने गया। इस दौरान इंजेक्शन लगवाने के लिए वर्कर अनिल से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पंकज अपने जानने वालों को फोन कर बुला लिया और अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर वर्करों की पिटाई की। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस इस मामले में अस्पताल के मैनेजर गरूलपार निवासी अखिलेश राय की तहरीर पर पंकज मद्धेशिया, मानू, चंदन, अमित, अजय, राजेश पर मारपीट, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed