फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight in medical college, attendant's head cracked

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मारपीट, तीमारदार का सिर फटा

Sun, 06 Sep 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fight in medical college, attendant's head cracked
Page No : 2ट्रामा सेंटर के बाहर पुलिस से बात करता मेडिकल कॉलेज का स्टाफ और छात्र।
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार की सुबह तीमारदार, मेडिकल स्टाफ और छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसके चलते करीब दो घंटे तक माहौल गर्म रहा। मारपीट में एक तीमारदार का सिर फट गया। कोतवाली पुलिस ने मौके से एक बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। विवाद की शुरुआत शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुई और 11:30 बजे तक चला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान गांव निवासी सचिदानंद अपनी सास का उपचार कराने मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर पहुंचे थे। वहां जांच और उपचार को लेकर मेडिकल स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने स्टाफ पर काम में लापरवाही, विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं मेडिकल कॉलेज स्टाफ का आरोप है कि तीमारदार ने पहले विवाद शुरू किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

तीमारदार सचिदानंद का आरोप है कि मेडिकल स्टाफ ने फोन कर मेडिकल कॉलेज के छात्रों को अपने पक्ष में लड़ाई करने के लिए बुला लिया और उसके बाद उन्हें और उनके समर्थन में आए अन्य लोगों को दौड़ा कर पीटा गया। इससे उनका सिर फट गया। मारपीट होने से परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed