फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fewer applications have come in the third phase of the RTE scheme as well.

Deoria News: आरटीई योजना के तीसरे चरण में भी कम संख्या में आए हैं आवेदन

Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fewer applications have come in the third phase of the RTE scheme as well.
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक में प्रवेश के लिए जनपद में निजी विद्यालयों में हैं 2683 सीटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निर्बल वर्ग के लोगों के पाल्यों के लिए मनपसंद निजी विद्यालयों में पढ़ाई करने का एक और मौका दिया गया है। इसके अंतर्गत तीसरे चरण में अभी तक मात्र 132 आवेदन आए हैं। 25 जून को लॉटरी के माध्यम से इन आवेदनों के जरिए प्रवेश होंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि सभी विद्यालयों को मिलाकर 2683 सीटें हैं और तीसरे प्रयास के बाद भी सभी सीटें भर पाने का हर प्रयास विफल साबित होता दिख रहा है।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ सकें, इसके लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत संचालित योजना में कक्षा एक में प्रवेश के लिए जिले भर के विभिन्न विद्यालयों कुल 2683 सीटें हैं। अब तक इसके तहत आवेदन के लिए दो चरण में आवेदन मांगे जा चुके हैं। प्रथम चरण में 152 एवं दूसरे में 237 आवेदन आए थे। इसमें प्रथम चरण के आए आवेदनों की लाॅटरी 14 मार्च को निकाली गई थी और इसमें 38 बच्चे प्रवेश पाने में सफल हुए। सीटें खाली रहने पर दूसरे चरण में 14 मार्च से छह अप्रैल तक पुन: आवेदन मांगे गए। दूसरे चरण में आए 237 आवेदनों की ऑटरी 19 अप्रैल को निकाली गई और 86 विद्यार्थियों का चयन प्रवेश के लिए किया गया। हालांकि पुन: सीटें खाली रहने के बाद तीसरे चरण की भी जरूरत पड़ गई। तीसरे चरण में भी निर्धारित पदों की संख्या के सापेक्ष कम आवेदन आने से विभागीय अधिकारी मान रहे हैं कि अभिभावक इस योजना के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं। तीसरे चरण में भी अभी तक 132 आवेदन ही आए हैं और 13 मई से लेकर 23 जून तक लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं। यह स्थिति तब है, जब बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रचार-प्रसार भी कराया गया था। बहरहाल बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने की संभावना के चलते बेसिक कार्यालय के जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

-------
आवेदन के लिए यह कागजात हैं जरूरी
गरीब, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, एचआईवी कैंसर पीड़ित माता-पिता या अभिभावक का बच्चा, निराश्रित बेघर बच्चा, नि:शक्त बच्चे या दुर्बल आय वर्ग के बच्चों को योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रवेश के लिए यहां करना होगा आवेदन
प्रवेश के लिए डब्लू डब्लू डब्लू आरटीई 25 यूपीएसडीसीई डॉट जीवोवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए निवास, आधार, वोटर कार्ड आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक आदि में से कोई एक होना चाहिए।

.........
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निर्बल वर्ग के बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए जनपद में निर्धारित सीटों के सापेक्ष आवेदन करने वालों की संख्या कम है। दो चरणों में भी आवेदन करने वालों की संख्या कम रही है। तीसरे चरण में अब तक 132 आवेदन आ चुके हैं। इसकी लाटरी 25 जून को निकाली जाएगी और विद्यार्थियों का चयन प्रवेश के लिए किया जाएगा।
...हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed