फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   femina miss india manya singh warm welcomed

फेमिना मिस इंडिया रनर अप का हुआ जोरदार स्वागत

Thu, 04 Mar 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
femina miss india manya singh warm welcomed
फेमिना मिस इंडिया रनर अप का हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल महासभा ने बुधवार को कलिंद इंटर कालेज खरजरवा में फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। मान्या सिंह को प्रतीक चिह्न व बुके भेंट किया गया।
मान्या सिंह ने कहा कि कुछ करने एवं बनने का जुनून हो तो अपने मेहनत एवं दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। हमने जो कर दिखाया वह कठिन मेहनत की देन है। मान्या ने कहा कि हमारे राह में कई तरह की बाधाएं भी आईं परंतु अपनी सरलता बनाए रखकर इस मुकाम पर पहुंची हूं। इसी का परिणाम है कि छोटे परिवार का होते हुए भी इतने सारे लोगों का आशीर्वाद एवं प्यार प्राप्त हो रहा है। जगह-जगह स्वागत से मैं अभिभूत हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार मल्ल, दिग्विजय नाथ सिंह, वकील सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज सिंह, आरए सिंह, अक्षयवर मल्ल, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, रणविजय, छोटे सिंह, रामानंद सिंह, मिथिलेश सिंह, धनंजय राव, डा. अवध नारायण सिंह, किसान नेता विनय सिंह, राजेंद्र मल्ल, अजय सिंह, जितेंद्र जायसवाल, सुुुुभाष राय, महेंद्र आंबेडकर, कमलेश सिंह, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य वकील सिंह ने विद्यालय की तरफ से स्वागत में प्रतीक चिंह आदि देकर संमानित किया। इसके अलावा बलटिकरा चौराहा, गोरखपुर रोड स्थित संजय सिंह के आवास पर मान्या सिंह का स्वागत हुआ। इस दौरान प्रबंधक अनिल सिंह, त्रिभुवन सिंह, मनोज कुमार गुप्त, रितेश सिंह, करुणेश, प्रवीण कुमार, संजय सिंह, अक्षयवर मल्ल, रणविजय सिंह, पवन, रज्जाक अंसारी, अल्पना सिंह, खुशी सिंह, रिया सिंह, उग्रसेन सिंह आदि ने स्वागत किया। साकेतनगर में भाजपा नेता संजय सिंह सैंथवार के यहां भी स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सहवां कालेज भी पहुंची, 2014 में हाईस्कूल पास किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। विक्रम विशुनपुर गांव की मिस इंडिया मान्या सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर बुधवार को क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने अपनी बेटी की प्रतिभा को दिल खोलकर सराहा। अपनों के बीच पहुंची मान्या भी सम्मान व अपार खुशी पाकर अभिभूत हो गईं। वह अपने कॉलेज भी गई जहां से हाईस्कूल पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैतालपुर क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव की मान्या सिंह मिस इंडिया का बुधवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। रामपुर गौनरिया चौराहे पर लोगों ने उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया। 11 बजे के करीब वहां पहुंचने पर लोगों ने अपने क्षेत्र की बेटी पर पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत किया। गुरुकुल विद्या मंदिर के मौजूद बच्चों से हाथ मिलाया और उनको गले लगाया। मान्या ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि वह इस क्षेत्र की बेटी हूं। सफलता में मां बाप और क्षेत्र का बहुत बड़ा सहयोग होता है। कहाकि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई शार्ट कट नहीं है। इसके लिए परिश्रम की जरूरत है। मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। सोच बड़ा रखिए। स्वप्न देखना गलत नहीं, उस पर सही सोच और समय के साथ आगे बढ़िए। सफलता अवश्य कदम चूमेगी। इस दौरान राजू सिंह, गोपाल नायक, संतोष सिंह, रामगती मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। उसके बाद वह देसही देवरिया क्षेत्र के सहवां स्थित लोहिया इंटर कालेज पहुंची। वहां से वह 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। कालेज में पहुंचने पर शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने कालेज में पढ़ी मिस इंडिया का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed