फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   female sanitation worker shot in dispute with grand son

नाती से हुआ विवाद, महिला सफाईकर्मी को मारी गोली

Sun, 16 May 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
female sanitation worker shot in dispute with grand son
नाती से हुआ विवाद, महिला सफाईकर्मी को मारी गोली
विज्ञापन

देवरिया। शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर रविवार रात में हुई फायरिंग की घटना को अभी लोग भूल नहीं पाए थे कि रविवार की शाम को मनबढ़ युवकों ने दरवाजे पर बैठी महिला सफाई कर्मचारी को गोली मार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने घटना को अंजाम दिया है।

शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी कतवारी देवी (55) सफाई कर्मचारी हैं। परिजनों का आरोप है कि शनिवार महिला का नाती राजा रुद्रपुर मोड़ पर सामान लेने गए था। वापस लौटते समय मोहल्ले के कुछ युवक रास्ते में बैठे थे, रास्ते से हटने को कहा था तो विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया। उनके पुत्र अच्छे लाल ने मोहल्ले के तीन युवकों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविवार की शाम को कतवारी देवी बैठी थीं। इसी दौरान छिपकर सिर पर गोली मार दी गई है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर कारतूस का खोखा बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed