{"_id":"6a57d9fb9b8b25773e0538a5","slug":"female-fraudsters-blow-real-with-fake-jewelry-deoria-news-c-208-1-deo1019-186950-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला जालसाजों ने नकली जेवरात रख असली उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला जालसाजों ने नकली जेवरात रख असली उड़ाए
Thu, 16 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। मगहरा चौराहे पर एक ज्वेलरी की दुकान से बुधवार को दिनदहाड़े महिला जालसाज नकली जेवरात से असली जेवरात बदलकर भाग गईं।
दुकानदार को इसकी जानकारी देर शाम जेवरात मिलाने के दौरान हुई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही। इस घटना के बाद चौराहे के अन्य ज्वेलरी व्यापारियों में दहशत है।
परसिया भगौती के राजू वर्मा की मगहरा चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। आरोप है कि बुधवार की दोपहर में दो महिलाएं दुकान पर पहुंची और जेवरात दिखाने के लिए कहीं।
दुकानदार महिलाओं को जेवरात दिखाने लगा। इसी बीच वहां एक युवक भी आ पहुंचा और उसने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं दुकानदार से बहाना बनाकर बिना कुछ खरीदे ही चली गईं।
विज्ञापन
देर शाम को जब दुकानदार ने अपने जेवरातों का मिलान किया तो उसमें कुछ जेवरात नकली निकले। नकली जेवरात देखकर वह दंग रह गया। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला कि दुकान पर आई दो महिलाओं में एक महिला अपने मुंह से कुछ जेवरात निकाल उसमें रखकर उसके जगह दूसरे जेवरात मुंह में डाल रही है।
हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में उनका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है।