{"_id":"66451cbf002a49dd3e0bf834","slug":"fecility-of-swimming-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-125728-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार शिफ्ट में सीख सकेंगे तैराकी, छोटे पूल के बाद बड़ा भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार शिफ्ट में सीख सकेंगे तैराकी, छोटे पूल के बाद बड़ा भी शुरू
Thu, 16 May 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
...फोटो
शौकिया व खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कर कर सकेंगे अभ्यास, जून से शुरू होंगी स्टेट प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में डेढ़ माह के इंतजार के बाद आखिरकार तैराकी का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। तीन दिन पहले छोटा पूल शुरू किया गया, मंगलवार की शाम से बड़ा पूल भी खिलाड़ियों और शौकिया आने वालों के लिए उपलब्ध करा दिया गया। शौकिया व 18 वर्ष से कम आयु वर्ग वाले निर्धारित शुल्क जमा कर यहां तैराकी सीख सकेंगे।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूरे डेढ़ साल तक तरणताल के नवीनीकरण का कार्य पिछले सत्र तक चला। वर्ष 2022 से बंद चल रहा तरणताल वृहद स्तर पर मरम्मत के बाद खिलाड़ियों और शौकिया सीखने वालों के लिए एक अप्रैल को लोकार्पण होने के बाद भी खिलाड़ियों व शौकिया वालों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षक या लाइफ सेवर का इंतजाम नहीं किए जाने के चलते इसमें लगातार देरी हो रही थी। दस दिन पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग के तैराकी से जुड़े एक गेम टीचर को यहां कार्य करने के लिए विभागीय स्तर पर रिलीव किया गया तो समस्या का समाधान हुआ।
इसके बाद साफ-सफाई के बाद पहले छोटे व फिर बड़े पूल में पानी भरा गया। मंगलवार से इसे सत्र 2024-25 के लिए विधिवत शुरू कर दिया गया। अंडर-15 वर्ग की खिलाड़ी अंतरा सिंह व सीनियर वर्ग के राज रोहित सैनी ने बताया कि डेढ़ माह की देरी से ही सही, तैराकी शिविर प्रारंभ होने से सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ियों को अभ्यास का पूरा मौका मिलेगा। ऐसे में जिले के खिलाड़ियों के पदक जीतने की संभावना भी अधिक होगी।
विज्ञापन
शौकिया को अधिक एवं खिलाड़ियों को कम देना होगा शुल्क
खेल निदेशालय की ओर से 18 वर्ष से कम उम्र वालों के लिए 500 रुपये प्रतिमाह व 10 रुपये पहले माह में पंजीकरण शुल्क एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए यानी जो शौकिया आना चाहते हैं, उनके लिए 800 रुपये प्रति माह एवं 10 रुपये पहले माह पंजीकरण शुल्क रखा गया है। विभागीय नियमों के अनुसार तैराकी के प्रशिक्षण शिविर का सत्र अप्रैल माह से सितंबर तक संचालित होता है।
जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह व सचिव देवानंद भारती ने बुधवार को बताया कि स्विमिंग पूल की मरम्मत एवं नवीनीकरण के बाद एक अप्रैल को ही इसका लोकार्पण कर दिया गया था। लेकिन शुरू नहीं किए जाने से खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा था। शौकिया आने वाले भी बार-बार खेल कार्यालय आकर तैराकी शिविर के शुरू होने के बारे में पूछताछ कर रहे थे। लेट से ही सही लेकिन स्वीमिंग पूल का प्रारंभ होना खिलाड़ियों व शौकिया सीखने वालों के हित में लिया गया निर्णय है। जून माह से स्टेट प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं, खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने को मिलेगा तो उनका प्रदर्शन भी इसमें बेहतर रहेगा।
कोअ
तरणताल के बड़े व छोटे दोनों पूल को शुरू कर दिया गया है। सुबह व शाम को दो-दो शिफ्ट में इसे चलाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले शौकिया में और इससे कम आयु वर्ग वाले खिलाड़ी श्रेणी में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। निर्धारित शुल्क जमा कर कोई भी यहां तैराकी सीख सकता है। शाम चार से पांच बजे तक का समय महिलाओं के लिए रहेगा।
-अब्दुल अहद, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी