{"_id":"6a1342eed6644378c00af4d8","slug":"faults-at-two-places-half-the-population-remained-in-darkness-the-entire-night-deoria-news-c-208-1-deo1015-182678-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो जगह पर फाॅल्टए आधी आबादी पूरी रात अंधेरे में रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो जगह पर फाॅल्टए आधी आबादी पूरी रात अंधेरे में रही
Sun, 24 May 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर में दो जगहों पर शनिवार की रात बिजली फाॅल्ट होने के कारण नगर की आधी आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही। गर्मी से लोग बेहाल रहे। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो थोड़ी ही देर बाद पुनः फाॅल्ट हो गया और पूरे दिन भी आपूर्ति बाधित रही।
नगर के आर्य चौक और मेन बाजार में दो जगहों पर शनिवार की रात करीब 9 बजे अचानक तार जलने लगा। इससे आर्य चौक, शिव मंदिर रोड, मस्जिद रोड, चिकटोली, विंध्यवासिनी कॉलोनी सहित लगभग 15 हजार आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को इस भीषण गर्मी में उठानी पड़ी।
15 घंटे बाद दोपहर तीन बजे फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो पुनः फाॅल्ट हो गया। इससे पूरे दिन नगर की आधी आबादी को बिजली नहीं मिल पाई। आर्य चौक निवासी अजय, अखिलेश, विंध्यवासिनी काॅलोनी के पवन गुप्ता, बाबूलाल आदि ने बताया कि रात में कई बार फोन किया गया, मगर एसडीओ और जेई ने फोन नहीं उठा। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जेई बताएंगे। जेई से संपर्क करने पर उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था।