{"_id":"663a890c7c1f2fc72f0bc0b4","slug":"father-raped-daughter-deoria-news-c-7-1-gkp1001-550755-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म
Wed, 08 May 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की है घटना
एक वर्ष पहले मासूम की मां ने जहर खाकर दे दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करते हुए बेटी से दुष्कर्म किया। पिता की करतूत की जानकारी होते ही गांव में खलबली मच गई। खून से लथपथ नौ साल की बेटी को कमरे में बेहोश देखकर घर वालों के होश उड़ गए। उसे स्थानीय सीएचसी में ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को अपने घर के कमरे में सो रही नौ वर्षीय बेटी से उसके पिता ने अकेले पाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उससे दुष्कर्म किया। बच्ची चीखती रही। लेकिन, उसने एक न सुनी। खून से लथपथ बालिका बेहोशी के हालत में कमरे में पड़ी मिली। कमरे में किसी काम से गए उसके बाबा ने बालिका को बेहोशी की हालत में देखकर शोर मचाया। इसके बाद दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। आरोपी पिता को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर थाने गई।
गांव के लोगों के सहयोग से बच्ची को आनन-फानन पास के सीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत देखकर डाॅक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में महुआडीह थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा लिखा जा रहा है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हो कि एक वर्ष पूर्व हिरासत में लिए गए आरोपी से विवाद के बाद मासूम बच्ची की मां ने जहर खाकर जान दे दी थी।