{"_id":"6aa9959741d44b622a0ebe4a","slug":"father-of-rape-accused-sits-on-protest-deoria-news-c-208-1-deo1016-191907-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुष्कर्म के आरोपी का पिता धरने पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुष्कर्म के आरोपी का पिता धरने पर बैठा
Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत के लिए उच्च न्यायालय से आए कागजात पर रिपोर्ट लगाने में देरी से नाराज आरोपी के पिता मंगलवार को सलेमपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया।
उन्होंने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक तहसील परिसर में हंगामा होता रहा। मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव के शख्स के बेटे पर सलेमपुर कोतवाली में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोपी की जमानत के लिए उच्च न्यायालय से तहसील कार्यालय को कागजात भेजे गए हैं। इसी सिलसिले में वह हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से मिले और रिपोर्ट जल्द भेजने का अनुरोध किया। आरोप है कि दोनों ने रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये की मांग की। इससे नाराज वह तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन
एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि उच्च न्यायालय से जमानत के लिए कागजात आए थे। इन पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार को रिपोर्ट देनी थी। मामले में क्या हुआ है, इसकी जानकारी की जा रही है। संवाद