{"_id":"5e6293fd8ebc3eeb17310482","slug":"father-daughter-beaten-in-pathology-deoria-news-gkp3438878158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथालॉजी में खून की जांच कराने गए बाप बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथालॉजी में खून की जांच कराने गए बाप बेटी को पीटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पैथालॉजी विभाग में बवाल के दौरान लगी भीड़ व मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैथालॉजी में खून की जांच कराने गए बाप-बेटी को पीटा
देवरिया। जिला अस्पताल के पैथालॉजी में जांच कराने गए बाप-बेटी की पिटाई संविदाकर्मियों ने दलालों की मदद से कर दी। मारपीट होने से कतार में खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। नाराज कर्मचारियों ने जांच बंद कर दी। डीएम तक मामला पहुंचा तो सीएमएस ने जांच शुरू कराया।
न्यू कॉलोनी के रहने वाले सुनील मिश्रा की बेटी आदिती बीमार है। इलाज के लिए शुक्रवार को उसे लेकर जिला अस्पताल आए। बेटी को देखने के बाद डॉक्टर ने ब्लड जांच के लिए लिखा। बेटी को लेकर सुनील पैथालॉजी में गए तो काफी भीड़ थी और लोग कतार में खड़े थे। एक युवक आया और कर्मचारी से बात कर बिना लाइन में लगे एक मरीज का खून का सैंपल दिलवा दिया। इसका विरोध सुनील ने किया तो एक संविदाकर्मी उग्र हो गया और मारपीट शुरू हो गई। दलालों की मदद से संविदाकर्मियों बाप-बेटी की पिटाई कर फरार हो गए और जांच बंद कर दी। पीड़ित ने डीएम से इसकी शिकायत की। डीएम ने सीएमएस को फोन कर अविलंब पैथालॉजी में जांच शुरू कराने के निर्देश दिए। आननफानन में पहुंचे सीएमएस ने शिकायतकर्ता से बात की और जांच शुरू कराया। तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि मारपीट के कारण जांच तीन घंटे तक बंद था। फिर शुरू कराया गया।
एक्सरे के लिए हुई परेशानी
देवरिया। बिजली नहीं होने के कारण डिजिटल एक्सरे बंद रहा। एक्सरे के लिए आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं हड्डी विभाग में डॉक्टर से दिखाने के लिए मरीजों की कतार लगी रही और खूब धक्का मुक्की हुई। ओपीडी में सिर्फ डॉ. पीएन कन्नौजिया मौजूद रहे।