{"_id":"6a2c55cd03b379b8fb029b5c","slug":"father-attacked-sons-with-a-knife-deoria-news-c-208-1-deo1009-184423-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिता ने बेटों पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिता ने बेटों पर किया चाकू से हमला
Sat, 13 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोंहवलिया गांव में शुक्रवार देर शाम पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में पिता ने अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे बेटे को भी चाकू लग गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर अपने एक पुत्र से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर पिता ने चाकू से पर वार कर दिया। उसे बचाने पहुंचे दूसरे पुत्र को भी चाकू लग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने तरकुलवा पुलिस को दे दी है।