फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fatehpur mass murder: Devesh is worried about the roof

फतहेपुर सामूहिक हत्याकांड : देवेश को सता रही छत की चिंता

Wed, 18 Oct 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur mass murder: Devesh is worried about the roof
रुद्रपुर। फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद हमलावरों ने उनके घर को तहस नहस कर दिया। पूरे परिवार में तीन सदस्य बहन शोभिता और दो भाई देवेश और अनमोल ही बचे हैं। शोभिता अपनी ससुराल में हैं। वहीं देवेश को यह चिंता सता रही है कि अब वे और अनमोल कहां रहेंगे। घर और परिवार के बारे में याद कर उनकी आंखें भर जा रही हैं।
विज्ञापन

दो अक्टूबर को फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद प्रतिशोध में आक्रोशित भीड़ ने सत्यप्रकाश दूबे के परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें सत्यप्रकाश, पत्नी किरन, बेटा दीपेश उर्फ गांधी, बेटी सलोनी और नंदनी की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सत्यप्रकाश का टीनशेड का मकान उजाड़ दिया। घटना में बुरी तरह से घायल अनमोल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के बाद किसी तरह बच पाया है। वहीं सत्यप्रकाश दूबे का बड़ा बेटा देवेश बलिया में किसी अनुष्ठान में शामिल होने गया था, जिससे उसकी जान बच गई। परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद दोनों भाइयों पर विपत्ती का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

घटना के 16 दिन बीतने के बाद अब देवेश इस बात को सोच कर परेशान है कि इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटने पर भाई को कहां ले जाए। देवेश ने कहा- गांव में एक आशियाना था, जिसमें परिवार गुजर-बसर कर रहा था, हमलावरों ने सिर से मां-बाप का साया छीनने के साथ ही घर को भी तहस-नहस कर दिया। घर में कदम रखने की हिम्मत नहीं हो रही। पुरानी यादें अब गांव के उजड़े मकान में जाने की गवाही नहीं दे रही। ऐसे में रहने का कोई और ठौर भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed