{"_id":"58efaec84f1c1b874acf8d09","slug":"farmers-will-not-commit-suicide-sun-rush","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसान नहीं करेगा आत्महत्या : सूर्यप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसान नहीं करेगा आत्महत्या : सूर्यप्रताप
देवरिया
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मंचासीन कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट/देवरिया। विकासखंड पथरदेवा में क्षेत्र पंचायत की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही रहे। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई और नई कार्य योजना पर चर्चा की गई। बैठक में महुअवा गांव के लोहिया आवास का मुद्दा छाया रहा। मुख्य अतिथि सूर्यप्रताप शाही ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के किसानों को अब आत्महत्या नहीं करनी पड़ेगी।
क्योंकि कर्ज से दबे किसानों का फसली ऋण सरकार ने माफ कर किया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में आलू किसान बदहाल थे, वे आलू को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर थे। बिचौलिए किसानों को लूटते थे। जब सरकार ने 487 रूपये मूल्य तय किया तो अब बाजार में भी 500 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य किसानों को मिलने लगा। प्रदेश में पांच हजार गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि जिले के अधिकारी क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की बैठक में न आकर उसकी उपेक्षा कर रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं कि अधिकारी बाद में पहुंचें, समस्या सुने उसका त्वरित निदान करें। हमारे विभाग में अब तक 100 से ऊपर कर्मचारियों का वेतन रोका जा चुका है। वहीं बैठक में परियोजना निदेशक रविशंकर राय ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। गौरतलब है कि बैठक में आये परियोजना निदेशक रविशकर राय का पर्स उच्चको ने उड़ा लिया जिसमे तेरह हजार रूपये नकद और कई आईडी और एटीएम था।
विज्ञापन
उधर, देवरिया में आयोजित बैठक में कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की पूंजी होते हैं। उनकी बदौलत भाजपा को कामयाबी मिली है। ऐसे में सभी का दायित्व बढ़ गया है कार्यकर्ताओं का हर हाल में सम्मान दिया जाए। वह गुरुवार की शाम को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं की राय को तरजीह मिलती है। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि 2019 का चुनाव करीब है ऐसे में कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए। ताकि केंद्र में दुबारा भाजपा की सरकार बन सके।