फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers spend the night under the open sky in the cold.

Deoria News: ठंड में खुले आसमान के नीचे रतजगा कर रहे किसान

Fri, 26 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers spend the night under the open sky in the cold.
तरकुलवा। विकास खंड अंतर्गत देवरिया-कसया मार्ग पर रतनपुरा गांव के समीप सिरवनिया गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों के गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। ठंड में किसान खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

प्रतापपुर सुगर मिल की ओर से लगाए गए सिरवानिया गन्ना तौल केंद्र पर शुक्रवार को करीब 30 ट्राॅली गन्ना पड़ा था। गन्ना तौल के लिए न तो ट्रक था और न ही कोई लोडर। किसान रात 12 बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड में ठिठुरते किसान भोजन के लिए भी अपने घर नहीं जा पा रहे थे। उन्हें डर था कि कहीं उनकी बारी खत्म न हो जाए।
विज्ञापन

गन्ना तौल क्रय केंद्र पर कांटा बाबू भी मौजूद नहीं थे, जिससे किसान अपनी व्यथा सुनाते। रतनपुरा गांव के किसान राम नक्षत्र यादव एक ट्राॅली गन्ना, पिपरहिया के किसान अशोक पांडेय एक ट्राॅली गन्ना, हरपुर गांव के किसान राम दुलारे एक ट्राॅली गन्ना, सिरवनिया गांव के नरेंद्र एक ट्राॅली गन्ना, इसी गांव के विजय मल्ल दो ट्राॅली गन्ना लेकर बृहस्पतिवार की मध्य रात से ही क्रय केंद्र पर ठंड से ठिठुर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आसपास के गांवों के दर्जनों किसान तौल के लिए क्रय केंद्र पर बिना खाए-पीए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। किसानों का आरोप था कि एक ठेकेदार के भरोसे ढाड़ा सुगर मिल द्वारा स्थापित कंचनपुर तौल क्रय केंद्र और प्रतापपुर सुगर मिल द्वारा स्थापित सिरवनिया गन्ना तौल क्रय केंद्र की जिम्मेदारी है। इसके चलते ठेकेदार ट्रकों और लोडरों को कंचनपुर में ही रोक लेते हैं और सिरवनिया क्रय केंद्र पर तौल सुचारू रूप से नहीं होती है।
आरोप था कि भीषण ठंड में इस क्रय केंद्र पर न तो अलाव की कोई व्यवस्था की गई है और न ही यहां अधिकारी ही समय से आते हैं, जिससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।


सिरवनिया गन्ना तौल क्रय केंद्र पर तैनात कांटा बाबू ने बताया कि उनके परिवार में एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी। जिनके ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के चलते क्रय केंद्र पर पहुंचने में बिलंब हुआ है। जल्दी ही सभी किसानों का गन्ना तौल शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed