फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers should move towards scientific farming: Surya Pratap

वैज्ञानिक खेती की तरफ अग्रसर हों किसान : सूर्य प्रताप

Thu, 01 Jun 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers should move towards scientific farming: Surya Pratap
किसानों को संबोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।संवाद
धनौती रजडीहा गांव में आयोजित हुआ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। धनौती रजडीहा गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वैज्ञानिक खेती की तरफ अग्रसर होने का आह्वान किया।

किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान में पात्र किसानों का सम्मान निधि उनके खाते में न आना, पेंशन, शौचालय सहित तमाम कमियों को मौजूद संबंधित कर्मचारियों ने दूर किया एवं किसानों को जरूरी सुझाव दिया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान देश की ताकत हैं। इन्हें और मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। किसान उन्नतिशील बीजों का प्रयोग करें। उर्वरक का कम से कम प्रयोग करें। गोबर की खाद खेतों में डालने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी। खेती में समय और सकारात्मक सोच का बहुत असर होता है। किसानों को सोलर पंप, हारविस्टर सहित कृषि यंत्रों की उपयोगिता और उस पर सरकार की तरफ से दी जाने वाली छूट को भी बताया। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की जनप्रिय कार्यों से विपक्षी बौखला गए हैं। गांव आज शहर की तरह चमक रहे हैं। यह सब अन्य दलों को ठीक नहीं लग रहा। किसानों को मिनी बीज किट भी दिया गया। उधर, बैतालपुर क्षेत्र के बलियवा में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी, डाक्टर विनय कुमार राव, उमेश मल्ल, वेदव्यास सिंह, अखिलेश राय, अनिरुद्ध राय, मुंशी सिंह, अनूप दुबे, विवेकानंद यादव, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed