फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   farmers protested

Deoria News: किसानों ने किया तहसील कार्यालय का घेराव

Wed, 14 Feb 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
farmers protested
किसानों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन : साधु शरण
विज्ञापन


फोटो-भाटपाररानी तहसील पर धरना देते किसानों को संबोधित करते किसान सभा के प्रदेश कार्यसमिति के साधु सरण
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। उत्तर प्रदेश किसान सभा व पट्टा भूमि बचाओ संघर्ष समिति चकिया कोठी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भाटपार रानी तहसील का घेराव किया गया। उन्होंने अपनी मांगों का दो सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी भाटपार रानी मिश्रीलाल चौहान को सौंपा ।



किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव साधुशरण ने कहा कि वर्ष 1973 में तहसील क्षेत्र के चकिया कोठी में भूमिहीन लोगों को कृषि कार्य के लिए पट्टा आवंटित किया गया था। 28 जुलाई 2023 को तहसील की ओर से उन पट्टाधारी किसानों की खतौनियों पर दूसरे के आदेश संबंधित नाम दर्ज कर दिया गया। इसे लेकर पीड़ित किसान तहसील समेत जिलाधिकारी, मंडलायुक्त व मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर दर्जनों बार गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं होता है त़ो तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
धरने को जयप्रकाश, नथुनी कुशवाहा, विजय बहादुर चौरसिया, रमाशंकर गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed