फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers protested against charging higher prices for seeds

Deoria News: बीज का अधिक मूल्य लेने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against charging higher prices for seeds
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार और कृषि रक्षा इकाई के गोदाम पर किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सचिव पर बीज वितरण में धांधली का आरोप लगाया। कहा कि छूट पर आए बीज का मनमानी रेट लिया जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत उप कृषि निदेशक से की है।
विज्ञापन

कृषि गोदाम पर शुक्रवार की भोर से ही किसानों की लाइन लगी थी। सुबह 10 बजे तक गोदाम नहीं खुला तो किसान हंगामा करने लगे। उन्होंने वितरण सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। सचिव के आने के बाद 11 बजे से बीज का वितरण शुरू हुआ। किसानों ने बताया कि 40 किलो के पैकेट का एक हजार रुपये लिया जा रहा है, जबकि सरकारी मूल्य 936 रुपये है।
विज्ञापन

किसान संगमधर द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सचिव ने उनसे एक पैकेट बीज की कीमत 1100 रुपये लिया है। गोदाम पर आया 222 सर्टिफाइड गेहूं के बीज का मूल्य सब्सिडी के बाद 936 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव सरकार के किसान कल्याणकारी योजना में पलीता लगा रहे हैं। विनय कुमार ने कहा कि गोदाम पर बीज का मनमाना रेट लिया जा रहा है। गोदाम से बीज गायब भी किया जा रहा है। 475 बोरी बीज आया है लेकिन किसानों को नहीं मिल रहा।

किसान रामायण यादव, दयानंद, अजय जायसवाल आदि ने कहा कि 40 किलो के पैकेट की कीमत एक हजार से 11 सौ रुपये लिया जा रहा। उन्होंने ओवररेटिंग की जांच कर दोषी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। जिला कृषि अधिकारी को भेजा गया है। बीज का अधिक मूल्य लेने वाले दोषी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed