फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers off the chariot to go home

किसानों के घर जाने को रथ रवाना

Sat, 03 Sep 2016 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 03 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers off the chariot to go home
‘किसान मांग रथ’ शनिवार को रवाना हुई, - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी कड़ी में ‘किसान मांग रथ’ शनिवार को रवाना हुई, जो देहात इलाकों में किसानों के बीच मांगपत्र का वितरण करेगी, जिसमें किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हॉफ और फसलों का समर्थन मूल्य निर्धारित करने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ‘राकेश’ ने टाउनहाल परिसर से किसान मांग रथ रवाना किया। उन्होंने कहा कि किसान मांग रथ जिले के किसानों और आम जनता को जागरूक करेगी। पार्टी के लोग मांगपत्र भरवाएंगे और उसकी प्राप्ति रसीद किसान और आम जन को देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, अखिलेंद्र शाही, महेंद्र मिश्र, कैलाश तिवारी, वरुण राय, समीर पांडेय, मुकुंद भास्कर मणि, रमेश वर्मा, नौशाद खान, अरविंद शाही, विनोद जायसवाल, संजय सिंह, सुहेल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक को अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि छह सितंबर को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा।


रुद्रपुर मोड़ के पास कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके बाद राहुल गांधी की किसान यात्रा भटवलिया, सिविल लाइंस, सुभाष चौक, मालवीय रोड होते हुए ओवरब्रिज के पास पहुंचेगी। यहां पर व्यापारी समाज के लोग स्वागत करेंगे। इस दौरान नागेंद्र शुक्ल, अशोक तिवारी, विजय बहादुर सिंह, घनश्याम त्रिपाठी, मृत्युंजय त्रिपाठी, संजय शुक्ल, अब्दुल हफीज, शाकिर हुसैन, रामअशीष साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed