{"_id":"69123fb6408313486f058628","slug":"farmers-are-not-refraining-from-burning-stubble-deoria-news-c-208-1-deo1009-167625-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान
Tue, 11 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। शासन के कड़े निर्देश के बाद भी पराली जलाने वाले किसान अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार की रात में एक व्यक्ति की ओर से धान के खेत की पराली जलाने पर खेत में पहुंची और संबंधित किसान को डांट फटकार लगाई। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से समुचित कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
भटनी थाना क्षेत्र के नोनिया छापर गांव में पैमाइश कराकर लौट रहीं एसडीएम ने देखा कि एक व्यक्ति अपने खेत में आग लगाकर पराली जला रहा है। इस पर वे उस खेत में पहुंची और संबंधित किसान शिवम यादव पुत्र बाढू को बुलाया तो उसने बताया कि रबी की बुवाई करना है। इसके चलते खेत जल्दी में तैयार करना था। इसी वजह से पराली जला दिया। इस पर एसडीएम ने डांट फटकार लगाते हुए लेखपाल से जुर्माना करने तथा संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि यदि किसी भी किसान द्वारा पराली जलाने की शिकायत मिली तो उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इससे प्रदूषण फैलने के साथ ही खेतों में लाभदायक कीटाणु मर जा रहे हैं। इसको लेकर सरकार काफी गंभीर है। सभी लेखपालों से अपने क्षेत्र में भ्रमण कर इस तरह के किसानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया