फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmer dies due to electrocution while irrigating

Deoria News: सिंचाई करते समय करंट से किसान की मौत

Mon, 22 Jul 2024 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution while irrigating
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बरैठा गांव में सिंचाई करते समय शनिवार की रात में एक किसान करंट की चपेट में आ गया। वह ट्यूबवेल पर लगा फ्यूज ठीक कर रहा था। इसी बीच उसे करंट लग गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

बरैठा गांव निवासी घनश्याम मिश्र (40) पुत्र बच्चा मिश्र शनिवार की रात धान के फसल की ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे थे। इसी दरम्यान ट्रांसफाॅर्मर के पास लगा ट्यूबवेल का फ्यूज जल गया। जिसे रात में घनश्याम ठीक करने लगे। फ्यूज बनाने के प्रयास में 11केवी के करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों की सूचना पर घर के लोग मौके पर पहुंचे और घनश्याम को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed