फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farm-Labour Union workers expressed concern over the condition of the farmers

Deoria News: खेत-मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं ने किसानों की दशा-दिशा पर जताई चिंता

Mon, 04 Sep 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farm-Labour Union workers expressed concern over the condition of the farmers
बरहज। नगर के तहसील बाईपास स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को खेत-मजदूर यूनियन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें किसानों के विकास और उनकी आय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

खेत-यूनियन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव कामरेड फूलचंद ने कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसानों की दशा और दिशा चिंताजनक है। खाद-बीज और महंगे डीजल के कारण खेती की लागत आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि मध्यम और लघु किसानों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। इनकी दोगुनी आय धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में अमेरिका, रूस, यूक्रेन, इराक आदि देशों के वर्चस्व कायम को लेकर उठाए जा रहे कदमों का उदाहरण देते हुए अमीरों द्वारा गरीबों का शोषण किया जाना बताया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कामरेड काशीनाथ कुशवाहा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में कामरेड श्यामदेव को अध्यक्ष, विजय प्रकाश श्रीवास्तव महामंत्री और अरविंद कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर आनंद प्रकाश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed