फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farewell to newly wed's lover

Deoria News: ससुराल से फरार नवविवाहिता की प्रेमी संग हुई विदाई

Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farewell to newly wed's lover
तरकुलवा क्षेत्र में एक माह पूर्व हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। करीब एक माह पूर्व ससुराल से जेवर लेकर फरार हुई नवविवाहिता को परिजनों ने शुक्रवार शाम ढूंढ लिया। परिजन उसे थाने ले आए। दोनों पक्षों व पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी संग उसकी विदाई कर दी गई। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नवविवाहिता शादी के तीन दिन बाद ससुराल से परिवार का पूरा जेवर लेकर मायके स्थित गांव के रहने वाले प्रेमी को बुलाकर फरार हो गई थी। देर रात जब उसका पति बाजार से घर लौटा तो पत्नी को घर में न देखकर उसकी खोजनबीन की। इसके बाद उसने मायके वालों को सूचना दी। दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे और पुलिस से नवविवाहिता को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस अभी खोजबीन कर रही थी कि मायके वालों को उसके एक स्थान पर होने की सूचना मिली। वहां से शुक्रवार को दोनों पक्ष किसी तरह से नवविवाहिता को बुलाकर थाने लाए, जबकि उसका प्रेमी फरार हो गया। युवती की कोशिश के बाद प्रेमी शुक्रवार देर रात थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के समझौता करने के बाद नवविवाहिता को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया। थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष केेेस दर्ज कराने के लिए राजी नहीं थे। आपस में समझौता कराने के बाद नवविवाहिता को उसके प्रेमी साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed