फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Family members create a ruckus at the hospital, angered by a woman's death.

Deoria News: महिला की मौत से नाराज परिवार वालों का अस्पताल में हंगामा

Fri, 07 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Family members create a ruckus at the hospital, angered by a woman's death.
लार रोड। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने वाली महिला की बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। नाराज परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शाम को निजी अस्पताल पर हंगामा किया। मईल के थानेदार ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के लार रोड कुंडौली स्थित एक निजी अस्पताल में बरडीहा चौरिया गांव निवासी अनीता (29) पत्नी अशोक को मंगलवार को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया। बृहस्पतिवार को महिला की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले शाम करीब सात बजे शव लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अस्पताल के संचालक डॉ. प्रमोद ने मोबाइल पर बात करते हुए बताया कि महिला का ऑपरेशन मंगलवार को हुआ था। बृहस्पतिवार को उसे दिल का दौड़ा पड़ गया। इस वजह से गोरखपुर रेफर किया गया। हालांकि, परिवार वाले इससे सहमत नहीं हैं। सूचना पर पहुंचे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अनिल ने विधिक कार्रवाई की मांग की। इस पर थानेदार विकास नाथ ने तहरीर मांगी। परिवार वालों से लिखित तहरीर लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed