फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   false information of murder

जिसकी हत्या की सूचना, वह घास का गट्ठर लिए मिला

Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
false information of murder
जिसकी हत्या की सूचना, वह घास का गट्ठर लिए मिला
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के खोरी गांव में सुबह पप्पू नाम के एक व्यक्ति की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहकीकात के दौरान व्यक्ति सिर पर घास का गट्ठर लिए मिला। पुलिस पप्पू और महिला के पति से पूछताछ कर रही है।

बुधवार की सुबह खोरी गांव की महिला ने पति के मोबाइल से पुलिस को गांव के पप्पू नाम के एक व्यक्ति की हत्या की सूचना दी। बकरीद के दिन हत्या की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। बगल के गांव में नमाज अदा करा रही पुलिस खोरी गांव पहुंच गई। लेकिन लोग हत्या जैसी घटना से अनभिज्ञता जता रहे थे। पुष्टि के लिए पुलिस पप्पू नाम के व्यक्ति की तलाश में जुट गई। पड़ताल में गांव में तीन व्यक्तियों का नाम पप्पू होना बताया गया। एक पप्पू खेत से घास का गट्ठर लिए घर आ रहा था। पुलिस पप्पू और मोबाइल के स्वामी को थाने लाई। फोन पर सूचना देने वाली महिला को लोग दिमागी रूप से अस्वस्थ बता रहे थे। उसका गोरखपुर से इलाज चलता है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मृतक को जिंदा मिलने पर पुलिस ने राहत महसूस की। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed