फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fallen in revulet and died

नाले में गिरने से पुजारी की मौत

Sun, 17 Oct 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
fallen in revulet and died
नाले में गिरने से पुजारी की मौत
विज्ञापन

प्रतापपुर। खामपार थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के शिव मंदिर के पुजारी चंद्रमा तिवारी (70) निवासी कतरवा हरदो की शनिवार की रात में मंदिर के पास में नाले में गिर जाने से मौत हो गई है। पुजारी रात नौ बजे तक भगवान का भोग लगाने के बाद शौच के लिए मंदिर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर नाले पर गए थे। इसी दौरान वह नाले में गिर गए।

रविवार की सुबह मछली मारने वाले बच्चे ने उनका शव पानी में उतराते देखकर शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक पुजारी के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुजारी भाइयों में तीसरे नंबर पर के थे। जिनकी शादी नहीं हुई थी। जमीन जायदाद अपने भाइयों के नाम पहले ही कर चुके हैं। करीब दस साल से शिव मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना के साथ मंदिर का देखरेख करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed