फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fake Rs 500 note dispensed from PNB ATM in Salempur

Deoria News: सलेमपुर में पीएनबी के एटीएम से निकला पांच सौ का नकली नोट

Thu, 04 Dec 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fake Rs 500 note dispensed from PNB ATM in Salempur
सलेमपुर। नगर के मुख्य मार्ग पर स्टेट बैक के बगल में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पांच सौ रुपये का नकली नोट निकला है। खाताधारक ने जब इसकी शिकायत पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक से किया था, उन्होंने कहा कि बाहर के एटीएम बूथों का संचालन दूसरी एजेंसी करती है। इसकी शिकायत संबंधित एजेंसी को की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवां दीक्षित गांव के रहने वाले अस्तित्व कुंदन त्रिपाठी का एचडीएफसी बैंक में खाता है। वे एक दिसंबर को शाम को भारतीय स्टेट के बगल में पश्चिम तरफ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। इसमें पांच सौ की नौ नोट व सौ की पांच नोट एटीएम से प्राप्त हुआ। प्राप्त नोटों में पांच सौ की एक नकली नोट मिली। खाताधारक पीएनबी की शाखा गया तो यह कहकर उन्हें वापस कर दिया गया कि बाहर एटीएम में प्राइवेट एजेंसी नोट भरने का काम करती है। बैंक के अंदर स्थित एटीएम में कोई गड़बड़ी मिलती तो उसकी जिम्मेदारी बैंक की होती है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक मोनू वर्मा ने बताया कि शाखा के अंदर जो एटीएम मौजूद है यदि उसमें कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो बैंक जिम्मेदार है। जो एटीएम शाखा से बाहर लगे हैं। उसमें नोट भरने का काम प्राइवेट एजेंसी के जिम्मे है। यदि उस एटीएम से नकली नोट निकली है तो संबंधित एजेंसी को इसकी शिकायत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed