{"_id":"605a336e8ebc3eda731b9c3f","slug":"fail-to-same-sex-marriage-attempt-to-burnt-deoria-news-gkp3895324124","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक विवाह पर अड़ी छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलैंगिक विवाह पर अड़ी छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समलैंगिक विवाह पर अड़ी छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश
मदनपुर/देवरिया। स्नातक की एक छात्रा अपनी क्लासमेट से जिंदगी भर साथ रहने की जिद्द पर अड़ गई। परिवार के लोग दीवार बने तो मंगलवार की शाम को एक छात्रा ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहती थीं।
मदनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी दो छात्राएं एक डिग्री कालेज में स्नातक की पढ़ाई करती हैं। 10 मार्च को दोनों छात्राओं ने घर छोड़ दिया। परिजनों ने मदनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस दोनों को लखनऊ से पकड़कर थाने लाई। इस मामले में रविवार को दोनों के परिजनों को पुलिस थाने बुलाई। दोनों छात्राएं एक साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रहीं। बालिग होने के कारण दोनों ने आपस में ही शादी करने का प्रस्ताव परिजनों के सामने रखा तो समलैंगिक प्रेम कहानी की बात सुन उनके होश उड़ गए। किसी तरह पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत कराया और दोनों को परिजनों को सौंप दिया। दोनों को एक-दूसरे से मिलने पर घर के लोग नजर रखने लगे। इससे नाराज एक छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। एसओ प्रभु दयाल ने बताया कि दोनों के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। दोनों एक साथ रहने की ठान चुकी थीं। शादी करने बात कह रही थी, लेकिन समझाया गया तो मान गई थीं। शाम को एक छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।