फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Expressed pleasure at the end of terrorism

आतंकियों के खात्मे पर जताई खुशी

Fri, 30 Sep 2016 11:07 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 30 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
 Expressed pleasure at the end of terrorism
आतंकी शिविरों पर हमला किए जाने पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। - फोटो : अनूप तिवारी

विज्ञापन
देवरिया। भारतीय सेना के पराक्रम की चहुंओर चर्चाएं हो रही है। विभिन्न संगठनों ने शनिवार को भी खुशी मनाया। उनका कहना था कि ऐसी कार्रवाई से सेना के साथ देशवासियों का मनोबल बढ़ा है।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैैठक सीसी रोड स्थित कार्यालय में हुई। जिला संयोजक दिनेश मिश्र ने कहा कि सेना को मौका मुहैया कराया जाए तो लाहौर में झंडा फहरा देगी। सेना के जवानों में खुशी का माहौल है। इस दौरान बसंत प्रसाद, जयराम बैठा, भगवती सिंह, दिवाकर त्रिपाठी, जेएन शुक्ल, वीसी मिश्र, सुभाष मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, केडी सिंह आदि मौजूद रहे। टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक में सेना के जवानों को बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि सेना ने साबित कर दिया है कि एकता और अखंडता पर हमला किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन


इस दौरान वरुण राय, रमेश वर्मा, आदित्य मिश्र, रमाशंकर यादव, राघवेंद्र भारती, गोपाल कृष्ण पांडेय, सौरभ मिश्र, समीर पांडेय, शफी अंसारी, इजहार आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय बारी युवा प्रकोष्ठ ने आतंकी शिविरों पर हमला किए जाने पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष अमिताभ बारी ने कहा कि आतंकियों के खात्मे के लिए सेना को छूट मिलनी चाहिए। इस दौरान अमन बारी, विकास बारी, रोहित बारी, नीरज बारी, संदीप बारी, दुर्गेश बारी, रमाकांत बारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद हिंद सेना वाहिनी की बैठक रामगुलाम टोले में हुई। इस दौरान अध्यक्ष ऋषि पांडेय, महासचिव विजय शुक्ल, जिलाध्यक्ष आत्मदेव मणि, दीपक तिवारी, सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed