फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Explanation sought from absent teachers, one day's salary withheld

Deoria News: अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब, एक दिन का वेतन रोका

Tue, 24 Mar 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent teachers, one day's salary withheld
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, डुमरियागंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए वार्डन सहित सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेने और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इसमें शिक्षिका अर्चना यादव, सीमा वर्मा, शकुंतला यादव, मुख्य रसोइया गीता यादव और वार्डन आशा गुप्ता अनुपस्थित पाई गईं। वार्डन के संबंध में बताया गया कि वह प्रशिक्षण में गई हैं, लेकिन कोई स्वीकृत आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं से पढ़ाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से हिंदी की पुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का भी आंकलन किया। निरीक्षण के दौरान किचन, पेयजल व्यवस्था और सीसीटीवी सिस्टम की भी जांच की गई। विद्यालय में कुल 100 छात्राओं का नामांकन है, जिनमें से 72 छात्राएं उपस्थित मिलीं। इस पर डीएम ने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचकर नियमित शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने और परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed